Sunday, 8 July 2012

अब जिम क्या जाना

फिटनेस को लेकर ग‌र्ल्स बहुत सजग है। ग‌र्ल्स के बीच इन दिनों फिट है तो हिट है का फार्मूला शबाब पर है। जाहिर है कि वे जॉब, स्टडी और फ्रेंड सर्किल की व्यस्तता के बीच बैलेंस डाइट, एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन के माध्यम से फिट रहने के लिए समय निकाल रही है।

उपवास और सही नींद
उपवास रहना और समय से सोना दादी-नानी द्वारा बताया गया पुराना नुस्खा है, जो सेहत के लिए सबसे अधिक कारगर है। तलवलकर्स फिटनेस व ब्यूटी सेंटर की एक्सपर्ट गरिमा निगम बताती है, '' ज्यादा खाना खाने के बजाय फल, जूस और सलाद का सेवन जरूर करे। व्यस्त जीवन में समय से सोना बहुत कठिन है। फिर भी कोशिश करे कि देर रात टीवी देखने और पार्टी में शामिल होने की बजाय समय से सो जाएं। ये शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्थितियों के लिए अच्छा होगा। 8 घंटे की कंपलीट नींद थकान, दर्द और आलस्य से निजात दिलाती है और अगले दिन के लिए फिट कर देती है। इससे आपकी दिनचर्या तरोताजा बनी रहेगी। ''

हरियाली का रास्ता

डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करे। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। डाइटीशियन डॉ. मीनाक्षी अनुराग बताती है, ''सब्जियों में पाये जाने वाले फाइबर, आयरन और विटामिंस वसा को कम करने में सहायक होते है। हरी सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स होते है। ये पाचनतंत्र और लीवर को सही रखने में मदद करते हैं।''

खूब पिएं पानी

डॉ. एस. के. सक्सेना बताते है, ''शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक बार भी डिहाइड्रेशन हुआ तो शरीर से न्यूट्रिएंट घट जाएंगे और ये आपकी खूबसूरती व स्किन की चमक को कम करेगे। पानी के अलावा खीरा, खरबूजा, ककड़ी, टमाटर खाएं। इनमें प्रचुर मात्रा में पानी और मिनरल्स होता है। इनमें मौजूद पानी डिटॉक्स करने का काम करेगा और मिनरल्स सिस्टम को हेल्दी करने का।''

मसाज है जरूरी

फिजियोथेरेपिस्ट स्टैनली ब्राउन बताते है, ''डाइट के साथ ही मसाज फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। स्पा जाने के बजाय सप्ताह में एक बार घर पर ही ऑलिव ऑयल से गर्दन हाथ, पैर और कंधों पर मॉलिश करे। ये वे अंग है जिन पर सबसे अधिक स्ट्रेस पड़ता है, लेकिन ध्यान रखें कि मसाज करने के बाद गरम पानी से नहाना जरूरी है। ''

व्यायाम है लाभकारी

बाहर मत निकलिए, लेकिन घर पर ही सही व्यायाम के लिए थोड़ा वक्त तो निकाल ही लीजिए। व्यायाम करने से पसीने के जरिए शरीर के टॉक्सिंस निकल जाते है और बॉडी में ऑक्सीजन अधिक एब्जार्ब होती है। छत पर कुछ देर उछलिए, रस्सी कूदिए , डांस करिए या फिर तेज कदमों से चलिए। योग और मेडिटेशन भी काफी हद तक तनावमुक्त रखने में मदद करते है

No comments:

Post a Comment