Showing posts with label skin care. Show all posts
Showing posts with label skin care. Show all posts

Sunday, 8 July 2012

तपती गर्मी में भी खिली रहे सेहत

summer dieat
ग्रीष्म ऋतु चल रही है। इस ऋतु में सूरज की तेज किरणों से मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां, नदी, तालाब, कुएं आदि प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। खासकर अप्रैल, मई एवं जून की गर्मी व्यक्ति को अधिक व्यथित करती है जिससे बचने के उपाय हमें करना अतिआवश्यक है। आइए आप और हम निम्न उपायों को अपना कर काफी हद तक गर्मी की दस्तक से बच सकते हैं। * इस मौसम में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। चलते समय एक प्याज भी जेब में रख लें तो लू लगने से बचा जा सकता है। * दिन भर में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी अवश्य पिएं। पानी पीने में कोताही नहीं बरतें, क्योंकि इस मौसम में हमारे शरीर का पानी पसीने के जरिए बह जाता है। शरीर में पानी की कमी न होने पाए इसलिए पानी का अत्यधिक उपयोग जरूरी ह * इस ऋतु में हमारी पाचन शक्ति अक्सर कमजोर हो जाती है। पाचन शक्ति ठीक से कार्य करे, इसके लिए तेज मिर्च-मसालेदार, तले हुए एवं गरिष्ठ भोजन से जहां तक हो सके परहेज करें। भूख से दो रोटी कम सेवन करें एवं पानी का उपयोग ज्यादा करें। * तेज धूप से बचाव करके ही घर से निकलें। विशेष कर सिर एवं त्वचा को किसी भी तरह से बचाएं। इसके लिए टोपी, स्कॉर्फ या ग्लव्स या गमछे का प्रयोग करें। * सूर्य की तेज धूप से आंखों को बचाने के लिए गहरे रंग के या सनग्लास चश्मों का प्रयोग हितकर होगा। अच्छी किस्म का सन्सक्रीन लोशन भी अवश्य प्रयोग में लाएं। * प्रातः जल्दी उठकर ताजी वायु का सेवन अवश्य करें। * गर्मी के मौसम में सूती वस्त्र ही पहनें, क्योंकि सूती वस्त्र पसीना सोखने में कारगर होते हैं। जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें। कहा भी गया है कि स्वास्थ्य ही जीवन है और स्वास्थ्य ही धन है। अगर आपने अपने खान-पान, रहन-सहन पर इस मौसम में ध्यान रखें तो गर्मी को रफूचक्कर कर सकते हैं।

झुर्रियां से बचना है, तो बचपन से रखें त्वचा का ख्याल

skin care
यदि आप बचपन में ही अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें तो आप ढलती उम्र में झुर्रियों की परेशानी से बच सकते हैं। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ऑससुन रिसर्च लैब के शोधकर्ता माइकल किमलिन के एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। किमलिन ने कहा, "अपनी त्वचा को झुर्रियों व त्वचा सम्बंधी अन्य परेशानियों से बचाने के लिए आपको बचपन और किशोरावस्था से ही उसका खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए। यदि आप कमउम्र से ही धूप से अपनी त्वचा का बचाव करते हैं तो आपकी त्वचा जीवनभर अच्छी रह सकती है।" 'साइंस ऑफ द टोटल एन्वायरॉनमेंट' जर्नल के मुताबिक किमलिन के अनुसार अध्ययन में पाया गया कि यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि व्यक्ति अपने जीवन के शुरुआती 18 साल में पराबैंगनी किरणों के सम्पर्क में कितना रहा। ये किरणें कैंसर की कारक हो सकती हैं, इनसे त्वचार खराब होती है और उसमें झुर्रियां आती हैं। विश्वविद्यालय से जारी एक वक्तव्य के अनुसार किमलिन कहते हैं कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की त्वचा धीमी गति से खराब होती है। परिणाम बताते हैं कि उस उम्र में भी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए धूप से बचाव जीवनभर करना चाहिए। अध्ययन में एक यूवी कैमरा का इस्तेमाल किया गया था। इस कैमरे से त्वचा को पहुंचे नुकसान की तस्वीरें ली गईं। साथ ही नग्न आंखों से न दिखने वाली झुर्रियों को भी देखा गया। इस तरह से त्वचा पर धूप के प्रभाव व इससे त्वचा कैंसर के खतरे का अध्ययन किया गया। किमलिन ने कहा कि त्वचा को ज्यादातर नुकसान जीवन के शुरुआती वर्षो में पहुंचता है। बाद में आगे के वर्षो में 50 साल की उम्र तक त्वचा में धीमी गति से नुकसान होता है। अध्ययन में 18 से 83 साल उम्र के 180 लोगों को शामिल किया गया। यूवी कैमरे से उनकी त्वचा की तस्वीरें ली गईं और उनसे पूछा गया कि वे धूप में कितने समय तक रहते हैं। त्वचा को पहुंचे नुकसान का पता लगाने के लिए उसमें हाइपरपिगमेंटेशन (पराबैंगनी किरणों से बचाव के लिए त्वचा में वर्णक इकट्ठे हो जाते हैं) मापा गया।

Sunday, 17 June 2012

जवान रहने के लिए खाएं टमाटर...

tomato
आप रोजाना अपने भोजन के साथ किसी न किसी रूप में टमाटर का सेवन करते होंगे, लेकिन क्या आपको इसकी खूबी का अंदाजा है? एक नए शोध की मानें तो टमाटर खाकर आप अपनी त्वचा को महफूज रख सकते हैं और धूप के असर से भी बच सकते हैं। ‘न्यूकैसल यूनिवर्सिटी’ के एक दल ने अपने अध्ययन में पाया कि टमाटर में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो धूप से त्वचा की रक्षा करता है। इस तत्व को ‘लाइकोपीन’ कहते हैं और इसी के कारण टमाटर का रंग लाल होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि जवां रखने में मददगार यह तत्व पके हुए टमाटर में उच्च स्तर पर पाया जाता है। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक, प्रोफेसर बिर्क मैचिन ने कहा, ‘टमाटर खाने से आप धूप का दमखम से सामना कर पाएंगे और साथ ही आपकी त्वचा की सुरक्षा भी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘टमाटर का सुरक्षा करने वाला असर महत्वपूर्ण है। इससे त्वचा और शरीर की कोशिकाओं में ऊर्जा पैदा होती है, जो व्यक्ति को जवां बनाए रखने में मददगार होती है।