Sunday, 4 March 2012

होली पर रखें सेहत का ध्यान


होली का त्योहार नजदीक है। इस दिन हर कोई जश्न में डूबा रहेगा। होली खेलने के साथ-साथ लोग जमकर खाने-पीने का लुत्फ उठाएंगे। मगर मौज-मस्ती में सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कहीं ऐसा न हो कि रंगों के त्योहार पर एक गलती आपकी पूरी जिंदगी को बेरंग कर दे। ऐसे में होली पर कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी है :
सावधानी
* कई बार होली खेलते समय रंग आंखों में चला जाता है। इन रंगों में केमिकल्स होने के कारण आंख लाल हो जाती है और उससे पानी आने लगता है। आंख में चुभन और जलन होने लगती है। कई बार तो सूजन आ जाती है और आंख खोलने में दिक्कत होती है। ऐसा होने पर आंख को बार-बार साफ पानी से धोएं। ज्यादा समस्या होने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें।
* रसायनिक रंग शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बुरा असर डालते हैं। जहा तक मुमकिन हो गुलाल से या फिर हर्बल रंगों से ही होली खेलें। हर्बल कलर हमारी त्वचा के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
* होली का आनद लेने के बाद जितनी जल्दी हो सके रंगों को छुड़ाएं। कपड़ों और सिर से जितना सूखा रंग झाड़ कर निकाल सकते हैं, निकाल दें। उसके बाद सूखे, मुलायम कपड़े से रंग छुड़ाएं।

No comments:

Post a Comment