Showing posts with label testy foods. Show all posts
Showing posts with label testy foods. Show all posts

Friday, 20 April 2012

गर्मियों में टेस्ट और हेल्थ दोनों चाहिए तो रोजाना खाएं आइस्क्रीम क्योंकि.....

ice-cream
मिल्क, क्रीम शुगर और सुगंध का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है आइस्क्रीम। गर्मियों के सीजन में आइस्क्रीम हर पार्टी की शान होतीहै। ये मेजबान और मेहमान दोनों को ठंडक देने के साथ ही चुभती गर्मी से राहत देती है। आइस्क्रीम के कई फ्लेवर इस समय बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय फ्लेवर हैं वनिला, स्ट्राबेरी, चाकलेट, बनाना और फ्रेश कॉफी। आइस्क्रीम का लुत्फ वैसे तो गर्मियों में सभी उठाते हैं। लेकिन गर्मी में रोजाना आइस्क्रीम खाने के फायदे बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों में रोजाना आइस्क्रीम खाने के फायदे.... एक रिसर्च के मुताबिक कुछ डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि चीज़ और आइस्क्रीम भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। आइस्क्रीम में विटामिन डी, ए, बी12 और के मिलता है जिसकी वजह से आइस्क्रीम हड्डी को मजबूत बनाने के साथ ही स्कीन को मुलायम बनाता है। नसों व रक्त प्रवाह के लिए भी ये लाभदायक है। माना जाता है कि आधा कप आइस्क्रीम रोजाना खाने से शरीर को 10 प्रतिशत प्रोटिन की मात्रा मिलती है। दांत निकलने के बाद भी आइस्क्रीम खाना अच्छा मानते हैं। इससे इनेमल वाली जगह की सिकाई हो जाती है और रक्त बहना रूक जाता है।