Showing posts with label season of summer. Show all posts
Showing posts with label season of summer. Show all posts

Sunday, 8 July 2012

ऐसे करें गर्मियों का मुकाबला


गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। धूप की तपिश अभी से असहनीय हो रही है। इस मौसम में थकान, नींद अधिक आना, सुस्ती, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, भूख न लगना, सिरदर्द, चक्कर आना, सीने में दर्द जैसी कई समस्याएं आ सकती हैं। कुछ सावधानिया बरत कर आप इनसे बच सकते हैं :
1. गर्मियों में शरीर को अधिक से अधिक पानी की जरूरत होती है, इसलिए तरी वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल पानी अवश्य पीएं।
2. खरबूजा अधिक से अधिक खाएं, इससे लू का असर कम होता है। वहीं खीरा खाने से शरीर में कुदरती तौर से पानी और फाइबर सरीखे तत्वों में इजाफा होता है।
3. बासी खाने से परहेज करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
4. इस मौसम में फलों के रस सबसे ज्यादा राहत पहुंचाते हैं। वैसे साबुत फल खाना अधिक फायदेमद होता है। नींबू, सतरा और मौसमी का प्रयोग भी शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
5. मसालेदार भोजन न खाएं और खाने में नमक भी कम मात्रा में लें।
6. पानी की अधिकता वाली सब्जिया जैसे तरोई, लौकी और टमाटर अधिक खाएं।
7. सुबह के 10 बजे से दोपहर के तीन बजे तक जहा तक सभव हो घर से न निकलें। यदि निकलना जरूरी हो तो शरीर के खुले स्थानों पर सनस्क्रीन लगाकर निकलें। सूरज की नुकसानदेह पराबैंगनी किरणों से बचने के लिए छाते का प्रयोग अवश्य करें।
8. हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे शरीर का तापमान सही रहता है।